लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जामुड़िया युवा तृणमूल कांग्रेस का कर्मी सम्मेलन




 जामुड़िया - 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूधवार को जामुड़िया ब्लाक एक युवा टीएमसी कांग्रेस की ओर से नंदी रोड स्थित नजरूल शतवार्षिकी भवन में एक कर्मी सम्मेलन किया गया .इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, युवा तृणमूल कांग्रेस जिला सभापति कौशिक मंडल, प्रदेश प्रवक्ता सुदीप लाहा ,जिला सभाधीपति विश्वनाथ बाउरी , प्रदेश युवा टीएमसी सचिव शांतनु कोनार, ब्लाक एक टीएमसी अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी ,बोरो एक के चैयरमेन शेख शानदार ,लतीफा काजी , मृदुल चक्रवर्ती, अनिमेष बैनर्जी पिन्टु कुमार दतो ,झिलीक चटर्जी, राहुल मुखर्जी, बबलू पोद्दार सहित काफी संख्या में कर्मी गण उपस्थित थे. सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी को ओर भी मजबूत ओर शक्तिशाली बनाने, सभी युवा टीएमसी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य कर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर बल दिया गया. वहीं राज्य युवा टीएमसी के सभापति अभिषेक बैनर्जी के आव्हान पर केन्द्र सरकार के विरोध में अक्टूबर महीने में दिल्ली जाकर धरना को सफल बनाने पर जोर दिया गया. इस सम्मेलन के दौरान सुदीप लाहा ने कहा कि हमारे आज के युवा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता में एक भ्रम यह देखा जा रहा है कि इतने परिश्रम करने के बावजूद भी उन्हे चुनाव के समय टिकट नहीं दिया जाता है, लेकिन यह ग़लत है समय आने पर आप को पार्टी बुलाकर यह सम्मान देगी. आज के युवा ही हमारे इस पार्टी संगठन का मुख्य धरोहर है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता