रानीगंज -रानीगंज वासियों का बहु प्रतीक्षित शहर में पार्किंग स्थल की दुर्गा पूजा के पूर्व मिलने वाली है . रानीगंज के नेताजी सुभाष रोड के नेताजी सुभाष स्टैचू के समीप पी डब्ल्यू डी की लगभग 6 बीघा जमीन पर विभाग द्वारा पार्किंग निर्माण का कार्य सोमवार से आरंभ हो गई है. ज्ञात हो की बीते 29 जून 2022 को दुर्गापुर के श्रृजनी हॉल में आयोजित प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक संगठनों की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया ने रानीगंज शहर में पार्किंग की समस्याओं को दर्शाते हुए शहर में एक पार्किंग स्थल की मांग की थी, एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तत्काल इस जमीन पर पार्किंग बनाने के लिए तत्कालीन राज्य के पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री मलय घटक को पार्किंग बनाने के लिए निर्देश दिया था. संसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि 24 सितंबर को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पार्किंग का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी और इसमें वह स्वंय रानीगंज में उपस्थित रहेंगे. सोमवार को इस पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य आरंभ होने पर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ने प्रसन्नता जताते हुए इस पार्किंग स्थल का परिदर्शन किया. इस मौके पर रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया, सचिव मनोज केसरी ,चेयरमैन प्रदीप बाजोरिया, तारकेश्वर कर,राजेश गनेरीवाला, अरूमय कुंडू ,अनिल लुहारूवाला,संजय खैतान ने जमीन की साफ सफाई के कार्य का जायजा लिया. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने उस बैठक में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स को ही इस जमीन पर पार्किंग निर्माण की देखरेख और पार्किंग की देखरेख की जिम्मेदारी सौंप थी.चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा की इस पार्किंग स्थल से रानीगंज में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की आशा है . सनद रहे की रानीगंज रानीगंज शहर एक व्यावसायिक स्थल है और यहां पर बड़े पैमाने पर गल्ले का व्यापार किया जाता है, परंतु रानीगंज में पार्किंग की भारी समस्या के कारण बाहर के व्यापारी इस शहर में व्यापार करने के लिए आने से कतरने लगे हैं, अब उम्मीद जताई जा रही है कि पुनः इस शहर का एक बार व्यापार भी बढ़ने की संभावना इस पार्किंग स्थल के निर्माण होने से है. फिलहाल इस पार्किंग स्थल पर 70 से 80 बाइक एवं 10 से 15 चार पहिया पार्किंग की व्यवस्था रहेगी,जो आगे चल कर और विस्तार होगी.श्री भरतिया ने बताया कि यह रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स की दुसरी बड़ी सफलता है,इसके पहले चैम्बर ऑफ कॉमर्स की मांग पर रानीगंज के दामोदर नदी के किनारे 2 इलेक्ट्रिक विद्युत शव दाह गृह भी राज्य सरकार ने निर्माण करना आरम्भ कर दिया है. इस संदर्भ में चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया ने कहा दुर्गापुर में हुई बैठक में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से रानीगंज में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए नेताजी मोड के समीप इस जमीन पर पीडब्ल्यूडी की जो जमीन है उसे उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था. प्रदीप बाजोरिया ने इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया और इसके साथ ही उन्होंने रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, मंत्री मलय घटक, मेयर विधान उपाध्याय ,चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ,बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा सहित उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए इस जमीन की उपलब्धता में चेंबर को सहयोग दिया था.


0 टिप्पणियाँ