हजार मुस्लिम समाज कमिटी द्वारा नए थाना प्रभारी को स्वागत किया



  जामुड़िया : हजार मुस्लिम समाज कमेटी की ओर से शुक्रवार को जामुड़िया के नवनियुक्त थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी को पुष्पगुच्छ देकर एवं उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर हजार मुस्लिम समाज कमेटी के सचिव अब्दुल कयूम ने कहा कि थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी का जामुड़िया से बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है .उन्हें बिस्वास है कि राजशेखर मुखर्जी जामुड़िया की कानून व्यवस्था को बहुत ही सुचारू रूप से और व्यवस्थित तरीके से संभाल लेंगे. इस दौरान थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी ने भी हजार मुस्लिम समाज के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके समाज की ओर से जो उन्हें सम्मानित किया गया है. उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करते हुए आपसे भी उम्मीद करता हूँ ,कि आपके द्वारा भी उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा. इस मौके पर हजार मुस्लिम समाज के जामुड़िया के अध्यक्ष अलहाज अब्दुल रहीम, सह अध्यक्ष शेख सज्जाद,सचिव अब्दुल कयूम के अलावा स्वास्थ्य सचिव शेख असगर, शेख फिरोज, शेख वासित, शेख मिराज,शेख हैदर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात