रानीगंज बॉयज हाई स्कूल के नवम श्रेणी के छात्र के आंखों में मिर्च डाल कर उसके सहपाठियों ने बेरहमी से पीटा ,आरोपी तीन छात्रो को भेजा बाल सुधार गृह



रानीगंज-स्कूल में क्लास करने के बजाय क्लास बंक (अनुपस्थित) होकर बाहर घूमने वाले छात्र की शिकायत एक छात्र ने अपने क्लास टीचर से कर दी, इस शिकायत से आक्रोशित हुए बंक करने वाले छात्र ने स्कूल छुट्टी होने शिकायत करने वाले छात्र को सड़क में अकेला पाकर उसके आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर उसके साथ मारपीट की. दरअसल यह मामला रानीगंज के प्रतिष्ठित स्कूल रानीगंज बॉयज हाई स्कूल की हैं. इस मामले पर अभिभावक द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने स्कूल के तीन छात्रों को गिरफ्तार कर बुधवार उन्हें आसनसोल जिला जूबेनाइल अदालत में पेश किया. घटना के बारे में जानकारी मिली कि रानीगंज बॉयज हाई स्कूल के नवम श्रेणी के छात्र के साथ यह घटना घटी, मास्क लगाकर अन्य छात्रों ने उस छात्र के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार लंबे समय से ही घायल हुए छात्र के साथ कुछ अन्य छात्र दुर्व्यवहार व्यवहार करते थे, उसे प्रताड़ित करते थे, इतना ही नहीं और तो और उसे प्रताड़ित करते हुए पेशाब भी पिलाया गया है. इस विषय की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए कुछ छात्रों को चिन्हित किया गया था. जब उस छात्र के साथ होती प्रताड़ना इतनी बढ़ गई कि एवं वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जानकारी छात्र के परिजनों को मिलने पर पुलिस से शिकायत करने पर गिरफ्तार किए गये तीन तीन में से एक छात्र ने अपनी गलती को स्वीकार किया, लेकिन एक अन्य छात्र ने यह कहा कि उसे धमकी देकर उसे अन्य छात्र के साथ मारपीट उसके द्वारा करवाई गई, जिसके तहत उसने इस घटना को अंजाम दिया और उसे छात्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में और भी छानबीन शुरू कर दी है कि कहीं और भी छात्रों की संलिप्तता इस घटना में तो नहीं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात