जामुड़िया - बुधवार को आईएनटीटीयूसी से सम्बद्ध कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी) की ओर से केन्द्र सरकार के नितियों के विरुद्ध में पुनियाटी वर्कशाप कार्यलय गेट के बाहर विभिन्न मांगो को लेकर एक प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि इसीएल के सभी कोयला खदानों को बेसरकारी करन किया जा रहा है वह करना नहीं चलेगा . रेल, सेल ,बैंक ओर एलआइसी को भी बेसरकारीकरण करना नहीं चलेगा. जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र के कल कारखानों में स्थानीय लोगों नौकरी देने की मांग पर हमलोगो ने अभी कुछ दिनों पहले बोरो एक के सभी पार्षद मेयर एवं कारखाना अधिकारी के साथ बैठक किया था. यहां पर जितने कारखाना है यहां से करोड़ रुपये कारखाना प्रबन्धन मुनाफा करेंगे ओर यहां पर कार्य बाहर के लोग करेंगे .यह बर्दास्त नहीं कि जाएगी. इसके लिए जो भी कदम हमलोगो को उठाना पड़ेगा, वह जरूर करेंगे .इस मौके पर श्रमिक नेता प्रभात बैनर्जी, झंटु मंडल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ