सनातनी समाज की और से कुर्मी नेता अजीत महतो एवं स्टालिन के पुतला जलाया



 जामुड़िया : निंघा सनातनी समाज की ओर से मंगलवार शाम को कुर्मी नेता अजीत महतो के द्वारा दुर्गा माता का अपमान और स्टालिन के पुत्र का सनातन धर्म के अपमान के प्रतिवाद में नींघा दुर्गा मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन किया गया और उनके फोटो को पैर से कुचलते हुए पुतला दाह किया गया.इस मौके पर सनातनी समाज के डॉ प्रमोद पाठक, बृजमोहन पासवान, दीनबंधु राय ,साधन माझी ,अनिरुद्ध चक्रवर्ती, अमित नोनिया ,पिंटू वर्मा, मंगल हांसदा, बिनय झा, बिरजू पासवान, असीम पासवान, धीरज सिंह आदि उपस्थित थे. इस मौके पर दीनबंधु राय ने कहा कि कुर्मी समुदाय के नेता अजीत महतो ने मां दुर्गा के साथ ही अन्य देवी देवताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें उन्होंने कहा है कि दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा हमारे लिए नहीं है. सरस्वती के चार हाथ हैं जबकि मां दुर्गा के 10. भगवान पंचानन के पांच हाथ है.क्या यह संभव है. क्या कोई भी इतने हाथों के साथ कभी जन्म ले सकता है? यह सब फर्जी हैं. उसने कहा कि 10 हाथों के साथ मां दुर्गा कैसे सोती होगी?उन्होंने देवी दुर्गा के कपड़ों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनकी तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की गई थी. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं की है.उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदय निधि ने हिंदू सनातन धर्म के विरुद्ध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए हैं. उन्होंने सनातनी धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया एवं कोरोना जैसी बीमारी से करते हुए कहा था कि इसे खत्म कर देना चाहिए. सनातनी धर्म सदा चला आ रहा है और शाश्वत है . इसे तो मुगल एवं ईस्ट इंडिया कंपनी भी छू नहीं पाई .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता