आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल की और से आसनसोल नगर निगम को डेंगू से बचाव के लिए स्प्रे मशीन प्रदान किए गए




आसनसोल-आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल की तरफ से संयुक्त रूप से आज आसनसोल नगर निगम को डेंगू से बचाव के लिए स्प्रे मशीन प्रदान किए गए. आपको बता दें कि हाल ही में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा क्रेडाई आसनसोल के पदाधिकारीयों के साथ आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारीयों की बैठक हुई थी जिसमें आसनसोल नगर निगम द्वारा इन दोनों वाणिज्यिक संगठनों से अनुरोध किया गया था कि वह 25 स्प्रे मशीन में प्रदान करें .कल से इस की शुरुआत हुई थी .आज और 12 मशीन प्रदान की गई ,बाकी की मशीन बहुत जल्द प्रदान कर दी जाएगी. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वसीम उल हक, अभिजीत घटक,एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, सुब्रत अधिकारी मानस दास तथा समस्त पार्षद गण उपस्थित थे. इनके अलावा पश्चिम वर्दमान जिला शासक एस पुन्नाबालम भी यहां पर उपस्थित थे. आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल की तरफ से सचिन राय ,विनोद गुप्ता ,गौरी शंकर अग्रवाल, सतपाल सिंह कीर सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस कठिन समय में आसनसोल नगर निगम को यह स्प्रे मशीनें प्रदान की है. उन्होंने कहा कि इसके जरिए डेंगू की रोकथाम में बहुत सहायता मिलेगी. चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित सभी पदाधिकारीयों ने भी आसनसोल नगर निगम को यह मशीन प्रदान करने के लिए आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल को धन्यवाद दिया .इस मौके पर आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल के पदाधिकारी ने कहा कि अभी डेंगू का कहर बरपा हुआ है .ऐसे में वाणिज्यिक संगठन होने के नाते समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियां को निभाते हुए उन्होंने आज इन मशीनों को प्रदान किया .उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों संगठन आने वाले समय में भी आसनसोल नगर निगम तथा यहां की जनता के साथ हर मुश्किल समय में खड़े रहेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात