ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र को मिला राजभाषा कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार


जामुड़िया-ईसीएल मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित हुए राजभाषा (हिंदी) माह समापन व सम्मान समारोह के दौरान कंपनी के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान हेतु कंपनी की ओर से सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि सितंबर-2023 के दौरान समूचे कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हिंदी के यथोचित प्रचार-प्रसार व सभी को राजभाषा हिंदी क्रियान्वयन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कई उत्कृष्ट व अनूठे कार्य किये गये. इस क्रम में, हिंदी संबंधी विविध प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ क्षेत्र में अनूठी पहल करते हुए क्षेत्रीय स्तर पर बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन, हिंदी साहित्यकार व मेधावी हिंदी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी सराहना सभी ने की. क्षेत्र की ओर से आयोजित बहुभाषी कवि सम्मेलन संभवतः ईसीएल का पहला कवि सम्मेलन रहा, जहाँ हिंदी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में भी काव्य-पाठ किया गया. उक्त अनूठे प्रयासों का संज्ञान लेते हुए ईसीएल उच्च प्रबंधन ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्र को राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार से सम्मानित किया. ग़ौरतलब है कि क्षेत्र की ओर से क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा व क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी ने निदेशक (कार्मिक) के द्वारा यह विशिष्ट पुरस्कार ग्रहण किया.पुरस्कार प्राप्त कर श्री सिन्हा ने ईसीएल उच्च प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय निदेशक मंडली की प्रेरणा से ही कुनुस्तोड़िया क्षेत्र राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में निरंतर गतिमान है और भविष्य में और बेहतर प्रयास करने को प्रतिबद्ध है. श्री सिन्हा ने इस पुरस्कार को क्षेत्र के उन सभी कर्मियों को समर्पित किया जिनके सद्प्रयास से क्षेत्र को यह उपलब्धि हासिल हुई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात