रानीगंज- त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रिंसिपल इन चार्ज डॉ. अमिताभ नायक ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.सभी अतिथियों का हिंदी विभाग की तरफ से पौधे देकर सम्मान किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे.हिंदी विभाग के पीजी और पीएचडी समन्वयक डॉ. जयराम कुमार पासवान यूजी समन्वयक डॉ. वसीम आलम, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. किरणलता दुबे और रीना तिवारी के साथ ही संस्कृत विभाग की डॉ. दीपोश्री मंडल इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहें.
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई. तत्पश्चात विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत के द्वारा किया . इस अवसर पर हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने स्वरचित कविता का पाठ किया.
अपने स्वागत भाषण में प्रिंसिपल इन चार्ज डॉ. अमिताभ नायक ने हिंदी दिवस के महत्व के संबंध में अपने महत्वपूर्ण विचारों को साझा किया। इसके बाद यूजी समन्वयक डॉ. वसीम आलम ने विभाग की ओर से अपने विचार प्रस्तुत किए तथा कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी.इसके बाद बच्चों ने इस कार्यक्रम में हिंदी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये .
मुख्य अतिथि तथा वक्ता आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने ‘भाषा जनोन्मुख सरोकार और हिंदी’ विषय पर अपने मूल्यवान विचार रखते हुए कहा कि पिछले एक हजार वर्षों से हिंदी जो जन जन की भाषा है.साहित्य के इतिहास में जाए तो सरहपाद से अमीर खुसरो से आज तक की यात्रा में हिंदी एक जन भाषा के रूप में क्रमश: विकासमान है . राजभाषा के रूप में भले ही हिन्दी की हालत पतली हो किन्तु जन-भाषा के रूप में हिंदी सतत विकासमान है.एक बहुभाषिक बहु सामासिक देश में भाषा एक अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है .हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं जहां आवश्यक होते हुए बहुत सी चीजें जनता पर थोपी नहीं जा सकती हैं. हमने भाषा के मुद्दे पर भी बांग्लादेश बनते हुए देखा है.इसलिए ध्यान रखना होगा जैसे हर क्षेत्र में बहुसंख्यक समाज को सजग रहना होता है वैसे भाषा के मुद्दे पर भी.
मंच का संचालन डॉ. मीना कुमारी ने किया.कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पीजी समन्वयक डॉ. जयराम कुमार पासवान ने किया. स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध छात्रों ने बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया .


0 टिप्पणियाँ