ईसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल ने निघा भनोड़ा ओसीपी का परिदर्शन किया





जामुड़िया-शनिवार को ईसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल नीलाद्रि राय ने  सातग्राम श्रीपुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न परियोजनाओ के तहत निंघा एवं भनोड़ा ओसीपी सहित निमचा हाइवल परियोजना का निरीक्षण  किया. तकनीकी निदेशक सबसे पहले भनोड़ा ओसीपी का निरीक्षण कर इस प्रोजेक्ट को फिर से आरंभ करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया इसके बाद निलाद्री राय ने शिव डांगा मोड़ स्थित निंघा ओसीपी का निरीक्षण किया.  ज्ञात हो कि निंघा ओसीपी की शुरुआत इसी वर्ष के जनवरी माह में तत्कालीन श्रीपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के जोशी ने  किया था. इस ओसीपी के चालू करने को लेकर कई अड़चने आई,  कई दिनों तक विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर आंदोलन भी किया गया था ,उसके बाद श्रीपुर क्षेत्र एवं सातग्राम क्षेत्र का विलय कर दोनो क्षेत्रो का एकीकरण कर दिया गया .एकीकरण के कारण बाद इस ओसीपी का विस्तार किया जाने लगा, फिलहाल ओसीपी से अब तक  हजारों मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन किया गया है, जबकि लक्ष्य चार लाख मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन आगामी दो साल के अंदर  करने का लक्ष्य रखा गया है .शनिवार को निरीक्षण में आये ईसीएल के तकनीकी निदेशक निलाद्री राय ने बताया  कि उन्होंने सबसे पहले भनोड़ा ओसीपी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया उस प्रोजेक्ट में काफी मात्रा में कोयला का भंडार है, लेकिन पिछले कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अवैज्ञानिक तरीके से उत्पादन शुरू किया था जिसकी वजह ओसीपी में जलजमाव की समस्या आ गई थी, जिसे अब पूरी तरह से चालू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए है. इस मौके पर इस एरिया के महाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह, राहुल सरकार, स्नेहांशु राय, संजय भौमिक ,कोकिल सेन, एके मजुमदार, असुतोष शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात