जामुड़िया-इसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया के महाप्रबंधक ऑफिस गेट के सामने रोजगार की मांग पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन जताया. प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन जताते हुए कहा के बेलबाद साइडिंग से इसीएल के डीओ होल्डर की कोयला गाड़ी को कोयला मशीन द्वारा लोडिंग की जा रही है, जिसका हमलोग पुरज़ोर विरोध करते हैं, क्योंकि स्थानीय बेरोजगार युवक और युवतियों को इसके द्वारा रोजगार मिलना बन्द हो गया है. प्रदर्शन में मुख्य रूप से पडरसिया पंचायत इलाके के कुलडांगा, परसिया ग्राम, केंदा डंगाल पाड़ा, चालता धौड़ा, झागड़िया, हाटतला माझी पाड़ा, घोषपुकुर, बेलबाद, 10 नंबर खलाधौड़ा, जोट जानकी और सिंघारन इलाके के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रदर्शन जताया.प्रदर्शनकारियों में से एक प्रदर्शन कारी नयन गोप ने कहा कि इसीएल बखुबी से इस ओसीपी से कोयला निकाल रही है, लेकिन यहां के आसपास रहने वाले जितने भी बेरोजगार युवक है उन्हे कोई भी कार्य यहां पर नहीं दिया जा रहा है. सभी युवक बेरोजगार बैठे हुए है इसके अलावा इन क्षेत्रों में यह लोग कोई भी बिकास का कार्य नहीं कर रहे हैं .इन लोगो ने इस बात की चेतावनी भी दी कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों को माना नहीं गया तो वह और भी बड़े अंदोलन करेंगे. दूसरी और इस विषय पर कोलियरी के उच्च अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार किया.


0 टिप्पणियाँ