आसनसोल- आसनसोल नगर निगम के मुखोमुखी हाल में डेंगू को लेकर एक जरूरी बैठक हुई. इस बैठक में पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पुन्नाबालम ,मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों डिप्टी मेयर वसीम उल हक तथा अभिजीत घटक सभी एमएमआईसी बोरो चेयरमैन तथा पार्षद उपस्थित थे. यहां पर डेंगू की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. दरअसल बीते कुछ दिनों से जिस तरह से आसनसोल शिल्पांचल में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है .इसे लेकर पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम वर्दमान जिले में भी प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है .बैठक के शुरू में मेयर द्वारा पश्चिम बर्दवान जिले के नवनियुक्त जिला शासक एस पुन्नाबालम को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया .बैठक को लेकर जिला शासक ने कहा कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रभा को रोकने के लिए एक बैठक हुई. इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के मेयर चेयरमैन दोनों डिप्टी मेयर सभी पार्षद गण उपस्थित थे. यहां पर आने वाले 15 दिनों में किस तरह से डेंगू की रोकथाम की जाए. इसकी रूपरेखा तैयार की गई .उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने साफ सफाई तथा टेस्ट पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया. उन्होंने कहा कि यह समय पूरे बंगाल में डेंगू के बढ़ने का समय है लेकिन अब जबकि डेंगू बढ़ चुका है. उसको कैसे रोका जाए .इसको लेकर सबको विचार विमर्श करने की आवश्यकता है. आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में डेंगू को लेकर विस्तृत चर्चा हुई जहां पर जिला शासक की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक के दौरान आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को रोकने को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम पहले ही डेंगू की रोकथाम के लिए कदम उठा चुका है लेकिन आज की बैठक में जिला शासक तथा मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर से आए अधिकारियों द्वारा कुछ और भी नए सुझाव दिए गए. आने वाले समय में उन सुझाव पर भी अमल किया जाएगा .मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए खाली घरों और खाली जमीनों के मालिकों को नोटिस दिया जाएगा, ताकि वहां पर मच्छर पैदा ना हो सके दूसरी तरफ मी से गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक जिला शासक के पल पर की गई थी. आज की बैठक में डेंगू की रोकथाम के लिए सभी प्रकार की कार्रवाई करने का फैसला लिया गया, इसमें साफ सफाई ब्लीचिंग का छिड़काव कीटनाशकों का छिड़काव आदि शामिल है .इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने पर भी फैसला हुआ. उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से पहले ही इन कदमों को उठाया गया था, आज पश्चिम वर्तमान जिला शासक ने कहा कि जिला शासक दफ्तर की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए जिस प्रकार के भी सहयोग की आवश्यकता होगी वह की जाएगी.

0 टिप्पणियाँ