श्री रानी सती मंदिर द्वारा भादो अमावस्या पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान




 रानीगंज- बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित श्री रानी सती मंदिर में भादो अमावस्या पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया .इस धार्मिक कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मंगल पाठ वाचिका एवं भजन गायिका सुषमा जोशी ने बताया कि राजस्थान में विराजी मां रानी सती दादी के लाडली भक्तों ने गुरुवार को मेहंदी उत्सव के तहत दादी जी का आलौकिक श्रृंगार किया ,वहीं शुक्रवार को मंगला आरती, हवन जोत ,पूजा ,अर्चना, खीर पुडा का प्रसाद एवं भजनो की प्रस्तुति की गई. यह भजन सुषमा जोशी के साथ कोयलांचल के प्रसिद्ध भजन गायक दुर्गा पांडे ने भी एक से एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की. कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को श्री रानी सती दादी के महिला भक्तों ने मंगल पाठ वाचिका सुषमा जोशी के साथ सस्वर मंगल पाठ किया.






 इस अवसर पर रानीगंज एवं आसपास के।अंचल से काफी संख्या में महिला एकत्रित हो श्री रानी सती दादी की आराधना किया .वहीं इस मौके पर मंदिर के पुजारी राजेश जोशी ने बताया की रानीगंज का यह श्री रानी सती दादी जी का मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है, एवं श्री रानी सती दादी के समक्ष सच्चे मन से मांगने वाले भक्तों की मनोकामना दादी अवश्य पूरी करते हैं. इस तीन दिवसीय अवसर पर भक्तों का काफी उत्साह रहा,सभी ने श्री रानी सती दादी की आराधना किया, वह महिलाओं ने लाल चुनरी ओढ़ कर अपने सुहाग की कामना करते हुए मंगल पाठ में हिस्सा लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात