कोलियरी श्रमिको के संडे और ओवर टाइम की कटौती के प्रतिवाद में जॉइंट एक्शन कमिटी ने किया प्रबंधक का घेराव



 जामुड़िया : ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के अधीन श्रीपुर एरिया के शिव डांगा एसएसआई कोलियरी में शनिवार को सभी श्रमिकों ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी ( जैक ) के तहत इस कोलियरी के मैनेजर एसएच वेले का घेराव किया. घेराव कर रहे श्रमिकों ने बताया कि उनका संडे ,ओवर टाइम और अंडर ग्राउंड एलाउंस में कटौती कर रहा है.जबकि श्रमिकों ने कहा कि वह लोग खदान में कार्य करना चाहते है. उन्होंने प्रबंधक से कहा कि सरफेस पर कार्य करने वाले श्रमिकों को ले आए वे लोग सरफेस के बजाय खदान में कार्य करेंगे. जैक में शामिल सीटू नेता विरेन्द्र महतो ने कहा कि प्रबंधक इन श्रमिकों को सरफेस पर कार्य कराता है और यूजी एलाउंस काटने की बात करता है. ऐसे में श्रमिक सरफेस के बजाय अंदर ग्राउण्ड में काम करने के इच्छुक है. प्रबंधन इसके लिए लिए चिट्ठी जारी करे, जो श्रमिक खदान में काम करना चाहते हैं वे खदान में जाएंगें और जो लोग सरफेस पर डयूटी करना चाहते है तो वे लोग चिट्ठी देकर सरफेस पर रहेगे .इस मौके पर रमनिका मंडल, शीतल चक्रवर्ती, सुभान मियां, राजेन्द्र यादव ,राम कुमार नोनिया, हरेराम सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात