जामुड़िया-राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण आयोग राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम चल रहा है.इसी क्रम में शनिवार को जामुड़िया के वार्ड संख्या एक के बोरिंगडांगा फ्री प्राइमरी स्कूल में भी एक कार्यक्रम आयोजित की गई है, जहां बच्चों को नोटबुक और पेन दिए गए हैं और लगभग 30 पौधे लगाए गए . विद्यालय परिसर में यह पौधारोपण किया गया. इस संगठन के राज्य सचिव सेवक बनर्जी ने कहा कि हम आज यहां विश्व को हरा-भरा करने के उद्देश्य से पौधा रोपण करने के साथ-साथ गरीब बच्चों की शिक्षा में यथासंभव मदद करने के साथ-साथ जनता को जागरूक करने के लिए आये हैं. मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहननें, सेफ ड्राइव सेव लाइफ के महत्व को समझाते हुए आज यह कार्यक्रम आयोजित किये गये,जहां इस संगठन के युवा जिला अध्यक्ष भोलानाथ मुखर्जी, इंद्रजीत भंडारी, सौमजादित्त रॉय, अविजित गोरे, रोहित पाल समेत कई लोग मौजूद थे. सचिव सेवक बनर्जी ने कहा कि उनके संगठन की तरफ से समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं, पौधरोपण, गरीब जरूरतमंद बच्चों को पठान-पठन सामग्री प्रदान तथा सेफ ड्राइव सेव लाइफ के जरिये लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया. उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम इससे पहले पांडवेश्वर, वर्दमान, आसनसोल ,कुल्टी आदि इलाकों में किया गया. जामुड़िया से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई .यहां पर एक साथ तीन कार्यक्रम किए गए ताकि समाज को एक बेहतर स्थान बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे.


0 टिप्पणियाँ