अभिभावकों के शिकायत पर विधायक पहुंची बल्लभपुर प्राइमरी स्कूल





 रानीगंज-अभिभावकों के शिकायत पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने बल्लभपुर स्तिथ बी पी एन प्राइमरी स्कूल पहुंची,और यहां की बदहाल स्तिथि देख कर रानीगंज के बीडीओ अभिक बनर्जी से शिकायतें की.अग्निमित्रा पाल ने कहा कि इस स्कूल की विभिन्न समस्याओं को लेकर अभिभावकों ने उनसे शिकायत की थी. उसी के आधार पर उन्होंने विद्यालय का दौरा किया. उन्होंने स्कूल जाकर देखा तो पांच शौचालय थे, लेकिन गंदगी से भरे हुए थे. शौचालय में टॉयलेट करने के लिए बाहर से पानी लाना पड़ता है. कई महीनों से नल में पानी नहीं आ रहा है. सात दिनो पंचायत से टैंकर से पानी भेजा जा रहा है, माह में दो बार मिड डे मील में अंडा दिया जा रहा है. पके हुए भोजन में कीड़े पाए जाने की शिकायत सामने आई है, कोई सफाई कर्मचारी नहीं है इसलिए सफाई का काम विद्यार्थियों द्वारा कराया जा रहा है. स्कूल के 35 अभिभावक भी विधायक के साथ स्कूल में दाखिल हुए. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के आसपास का इलाका घास-फूस से भरा हुआ है. सांप,बिच्छू घुमते है. इसलिए बच्चों को डर लगता है. कई बार स्कूल प्रशासन को आवेदन देने के बाद भी सफाई की व्यवस्था नहीं की जा रही है. माता-पिता डरे हुए हैं. इस विषय में विद्यालय के प्रभारी शिक्षक

मान श्री घांटी ने कहा कि वह स्कूल को सही ढंग से चलाने की पूरी कोशिश की जा रही हैं. इसके अलावा वह किसी भी शिकायत का जवाब नहीं दे सके.वहीं रानीगंज के बीडीओ अभिक बनर्जी ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर शिकायत का निपटारा करने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि मुख्य जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) देबब्रत पाल ने कहा, वह इन समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात