जामुड़िया को जाम मुक्त कराने के लिए बोरो चैयरमेन ने चलाया अभियान



जामुड़िया : जामुड़िया बाजार को जाम मुक्त से निजात दिलाने के लिए बोरो एक चैयरमेन शेख शानदार ने जामुड़िया बाजार में बोरो अधिकारियों को लेकर अभियान चलाया.दुर्गापूजा से पहले जाम की समस्या को लेकर नगर निगम पूरी तरह से हरकत में आ गई है. राज्य सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक शहर में अतिक्रमण के साथ साथ डेंगू से बचने के लिए निर्देश जारी किया गया है, इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम के बोरो एक चेयरमैन शेख शानदार ने जामुड़िया को जाम से निजात दिलाने और डेंगू जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण के लिए बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने अतिक्रमण कारियों से रूबरू होते हुए परोक्ष रूप से अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आप लोग अगली बुधवार तक अतिक्रमण खाली करें. ज्ञात हो कि जामुड़िया बाजार में अतिक्रमण अब एक नासूर बन गया है, रास्ता में फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता, मछली बाजार सहित बर्तन दुकानदारों द्वारा फुटपाथ के साथ साथ सड़क का भी अतिक्रमण कर लिया है .नगर निगम आसनसोल रानीगंज के साथ साथ जामुड़िया शहर को भी अतिक्रमण मुक्त करने का ठान लिया है शनिवार को बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने कहा कि सामने बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव दुर्गोत्सव आ रहा है जिसकी वजह पूरे बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है. वही सड़क पर ठेला वाला ,सब्जी वाला,मछली वाला विक्रेताओं ने कहा कि सबसे पहले नगर निगम हमारे लिए एक स्थायी मार्केट का निर्माण तो करें, तभी शहर से अतिक्रमण हटेगा ,नहीं तो सभी बेरोजगारी के कगार पर आ जाएंगे. इस मौके पर नगर निगम के सेनिटरी इंस्पेक्टर निर्मल मंडल भी उपस्थित थे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात