श्रमिक विरोधी नीति के खिलाफ कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस द्वारा पिट मीटिंग



जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित परसिया कोलियरी में आईएनटीटीयूसी से सम्बद्ध कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस की ओर से ईसीएल प्रबंधन एवं केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पीट सभा किया गया. इस सभा की अध्यक्षता जामुड़िया के विधायक सह केकेएससी के महासचिव हरेराम सिंह ने किया .इस सभा को संबोधित करते हुए हरेराम सिंह ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोल इंडिया सहित ईसीएल के अंतर्गत आने वाले सभी कोलियरियों का निजीकरण करने की साजिश रच रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है .उन्होंने कहा कोलियरी में कार्य करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के साथ ईसीएल खिलवाड़ करती है. आज खदान में सुरक्षा नहीं होने की वजह से कोलियरी में कार्य करने वाले श्रमिक दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं. इसके अलावा प्रबंधन श्रमिकों की हितो का भी ध्यान नहीं रखती है. वहीं इस मौके पर एरिया सचिव रामेश्वर भगत ,सह सचिव बाबिल अंसारी,पूर्व सचिव अशोक भगत,सह सचिव देबू पात्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता