भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर एवं फुटबॉल वितरण कार्यक्रम





 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत चपुई स्थित एक सामुदायिक भवन में जामुड़िया भाजपा टाउन मंडल 3 युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर एवं फुटबॉल वितरण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल के पूर्व मेयर व पांडवेश्वर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी उपस्थित थे. इस दिन करीब 50 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. आसनसोल के पूर्व मेयर और पूर्व विधायक जीतेंद्र तिवारी ने युवकों को फुटबॉल बांटे. जामुड़िया मंडल 3 अध्यक्ष बृजमोहन पासवान, साधन माजी, डाॅ प्रमोद पाठक, दीनबंधु राय, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, अविनाश चतुवेर्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे. इस दिन बीजेपी नेता जीतेंद्र तिवारी ने विपक्षी दलों के गठबंधन की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि इंडिया का नाम लेकर ही इस देश से प्यार नहीं किया जा सकता. जो भी पार्टियां मिलकर बीजेपी को हराने की सोच रही हैं, वे सभी लुटेरे हैं . ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी भारत पर इंडिया नाम से 200 साल तक राज किया, और विपक्षी गठबंधन के रूप में एक साथ आए सभी दलों ने देश को लूटा है, वे लुटेरे हैं और उन्होंने अपने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ प्रदेश को लूटा है, अब एकजुट होकर देश को लूटेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात