रानीगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो कि एक प्रख्यात जाने माने राजनीतिज्ञ थे, और वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता भी थे, साथ ही साथ में भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं, उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नमक विचारधारा दी हैं, उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था और उनके मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई थी,जिसके तहत आज प्रख्यात राजनीतिज्ञ के जन्म दिवस के उपलक्ष पर भाजपा की ओर से उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में रानीगंज एनएसबी रोड एसबीआई बैंक के निकट स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने मुख्य उपस्थिति दर्ज करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी, उसके बाद विधायक वार्ड संख्या 92 सोष्टीगड़िया डोम पाड़ा इलाके का परिदर्शन करते हुए इलाके की बदहाल स्थिति पर रोष व्यक्त किया, और इलाके में फैली गंदगी और अव्यवस्था को देख उन्होंने खुद अपने हाथों से इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया, साथ ही इलाके के कई लोगों को साफ सफाई के तहत ब्लीचिंग पाउडर प्रदान भी किया, एवं जरूरतमंद लोगों की परेशानियों की भी जानकारी ली। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के तहत सेवा सप्ताह का भी पालन किया गया.इस मौके पर मुख्य रूप से अग्निमित्रा पाल के साथ-साथ देवजीत खां, रवि केसरी, राजा भौमिक, सुनीता क्याल, छोटू वाद्यकर, शमशेर सिंह और बादशाह चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


0 टिप्पणियाँ