मंत्री मलय घटक ने दुर्गापूजा के अवसर पर जरूरतमंदो को साड़ी वितरित किया





 रानीगंज- आसनसोल नगर निगम के 92 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के लक्ष्मी वाटिका भवन में स्थानीय पार्षद श्यामा उपाध्याय के नेतृत्व में आने वाले दुर्गा पूजा के मौके पर साड़ी वितरित किया गया. इस मौके पर राज्य के मंत्री मलय घटक श्यामा उपाध्याय, समाजसेवी अर्जुन उपाध्याय, पार्षद राजू सिंह, आलोक बोस, अर्जुन माझी, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी सहित तमाम टीएमसी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. इस मौके पर 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की गई. इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम किया जा रहा है. उन्होंने 92 नंबर वार्ड पाषर्द श्यामा उपाध्याय की तारीफ की और कहा कि जिस तरह से आज उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं के लिए साड़ियां वितरित की जो सराहनीय हैं .टीएमसी के हर कार्यकर्ता को इसी तरह से जरूरतमंदों और समाज के वंचित वर्ग के साथ खड़े होने की आवश्यकता है. इस पूरे कार्यक्रम का संचालन सागर मुखर्जी ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात