पुलिस ने श्मशान से शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा



 रानीगंज-पुलिस ने एक व्यक्ति के शव को श्मशान घाट से वापस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस द्वारा इस मौत का असली राज जानने के लिए जांच शुरू की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक़ रानीगंज थाने के निमचा चौकी की पुलिस ने रविवार की सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत की जानकारी के बाद यह फैसला लिया. रविवार की सुबह जेमेरी ग्राम पंचायत के चलबलपुर इलाके के एल एस कालोनी में स्वपन बाउरी नामक ईसीएल कर्मी अपने घर के सामने एक मंजिला मकान का निर्माण कार्य करा रहा था, ढलाई की तैयारी की जा रही थी तभी रानीगंज के तिराट पंचायत अंतर्गत गरगर डांगा निवासी 19 वर्षीय निर्माण कर्मी राहुल भुइयां घर के ऊपरी हिस्से से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ कर करेंट लग गयी. उसे गंभीर हालत में घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी,त्तपश्चात् राहुल भुइयां के परिजन मौत की खबर को छुपाकर शव को दाह संस्कार के लिए दामोदर नदी के पास तिराट श्मशान घाट ले गये . इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने फौरन शमशान पंहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.



हालांकि, इस घटना के बाद जिस घर में निर्माण कार्य चल रहा था, उसके मालिक की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला‌ . घर की महिला सदस्यों ने इस हादसे में युवक के साथ क्या हुआ था इसके बारे में वे कोई जवाब नहीं दे पाई. मालूम हो कि पंचायत क्षेत्र में घर बनाने की स्थिति में विभिन्न नियमों का पालन कर घर बनाना पड़ता है.बताया जा रहा है कि नियमों को ताक पर रखकर यह निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे लेकर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुमान लगाया कि बिना किसी उचित सुरक्षा के हाई टेंशन बिजली के तारों के नीचे निर्माण कार्य के कारण यह दुखद हादसा हुआ . इस घटना के बाद पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात