बोरींग डांगा श्मशान में माँ काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न



 जामुड़िया- जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक स्थित बोरींग डांगा श्मशान स्तिथ मुक्तीधाम में माँ काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ .समारोह को लेकर प्रातः बोरिंग डांगा मुक्ती धाम से 108 महिलाओं को लेकर थाना के समीप स्थित राधाकांत तालाब से जल भरकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. यह कलश यात्रा बोरींग डांगा राय पाड़ा का परिक्रमा करते हुए वापस मुक्ति धाम में कलश को रखा गया, जहां पूजन, हवन, यज्ञ ओर नर नारायण सेवा का भी आयोजन किया गया था. इस मौके पर नगर निगम के पूर्व एमआईसी पुर्णशशि राय ने कहा कि यहां पर बहुत पुराना निजी कंपनी का एक कोयला खदान था, उस समय यहां पर गोरखपुरीया नाम के पुजारी इस काली मां का पुजा किया करते थे. उस समय साधारण रूप से ही पुजा हुआ करता था, उसके बाद इस ग्राम के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया था .आज एक व्यक्ति के सहयोग से इस मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया, जिसमें यहां के सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं . इस मौके पर प्रबीर मुखर्जी, सोमनाथ राय, कल्याण राय, आशीष राय ,गोपाल बाउरी, स्वपन राय, लखन बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता