आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की स्थापना दिवस पर की गई पौधारोपण



 जामुड़िया : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तहत शनिवार को एडीपीसी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जामुड़िया ट्रेफिक गार्ड की ओर से वार्ड संख्या एक स्थित नन्दी के फुटबॉल मैदान में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया. इस मौके पर ट्रैफिक एसीपी प्रदीप कुमार मंडल ने बताया कि एडीसीपी की स्थापना दिवस पर जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड की मदद से करीब 30 पौधारोपण किया गया. विभिन्न प्रकार के पौधा रोपण किया गया, जैसे की जामुन , आम, बेल, शीशम एवं अन्य प्रकार के पौधे थे .यही पौधे आगे चलकर वृक्षों का आकर लेकर बड़े होंगे, और इन वृक्षों के द्वारा लोगों को ऑक्सीजन प्राप्त होगा. वृक्षों के द्वारा प्रदूषण भी कम होता है. वृक्ष जब बड़े होते हैं तो उन पर पंछी भी अपना घर बनाकर रहते हैं. इन वृक्षों के द्वारा पंछी को भी सहायता मिलती है .आजकल देखा जा रहा है कि लोग पेड़ लगाने के बजाय काट रहे हैं, हमें अपने जन्मदिन पर दो-चार पेड़ जरूर लगाने चाहिए. इससे पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा और लोगों को पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलेगा .इस मौक़े पर जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी प्रसनजीत मंडल ,वार्ड संख्या एक के पार्षद मृदुल चक्रवर्ती,जामुड़िया थाना एएसआई सैकत धीवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे . उन्होंने बताया कि इस इलाके के विभिन्न इलाकों में ओर भी पौधा रोपण किया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता