Slide 1 Slide 2 Slide 3

जामुड़िया से चंदा जाने वाली जाने वाली बदहाल सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क अवरोध



 जामुड़िया - जामुड़िया से चांदा नन्दी , रानीगंज तथा इकड़ा ‌की बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग पर शनिवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने अखलपुर ब्रिज पर धरना प्रदर्शन तथा पथ अवरोध किया गया. सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक यह धरना प्रदर्शन किया गया तथा 15 मिनट तक पथ अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया गया.इस प्रतिवाद सभा को माकपा पश्चिम बर्धमान जिला कमिटी के सदस्य तापस कवि, एरिया कमिटी के सचिव सुमित कवि, सामाजिक न्याय मंच के दिलीप बाउरी, डीवाईएफआई पश्चिम बर्धमान जिला कमिटी के सदस्य विकास यादव, सुजीत दत्ता, एमडी कयुम, सुभाषीश मंडल ने सम्बोधित किया. सभी नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. माकपा नेता तापस कवि ने कहा कि अगर बदहाल सड़कों की मरम्मत का काम जल्द से जल्द शुरू नहीं किया गया तो हमलोग इससे भी बड़े आन्दोलन में जायेंगे.युवा नेता बिकास यादव ने कहा आज पश्चिम बंगाल के सड़कों की ही हालत नहीं है बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल की हालत बदहाल है. बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है.इस मौके पर उपस्थित थे महेंद्र गोप,विनय पासवान, उज्जवल चटर्जी,बादल कर्मकार, संजय चटर्जी, बाबू कवि, संगीता कोड़ा भरत पासवान आदि .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण