जामुड़िया - ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के नीम डांगा प्रोजेक्ट स्थित सातग्राम इंक्लाइन में जैक की ओर से एक बैठक किया गया. यह बैठक सीटू अध्यक्ष भरत पासवान के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर जैक के संयोजक जय किसन मिश्रा ने कहा कि सेन्ट्रल जैक के सिद्धान्त के अनुसार स्थानीय जैक एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा विभिन्न विषयों को लेकर 20 सितंबर बुधवार को इस इंक्लाइन प्रबंधन कार्यलय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर उन्हे एक ज्ञापन सौंपा जाएगा.उन्होंने कहा की माइंस डवलपमेन्ट ओरगनाईजेसन के माध्यम से सभी कोलियरी को निजी करन करने का प्रयास किया जा रहा है, उनके मनसुबो को हमलोग कभी भी कामयाब होने नहीं देंगे. पहले एनसीडब्ल्यू एक से लेकर एनसीडब्ल्यू दस तक एरिया का भुगतान पे स्लीप के माध्यम से हुआ करता था, लेकिन एनसीडब्ल्यू एलेवन के तहत पैसे का भुगतान तो किया जा रहा है लेकिन एरिया पे स्लीप अभी तक नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण सभी लोग असमंजस में है. मारे गये इसीएल कर्मी परिजनों को सही समय पर नौकरी मुहैया करवाना होगा. कोलियरी में जो इसीएल कर्मी कई सालों से एक ही जगह पर कार्य कर रहे है उनके कार्य को देखते हुए उनका प्रमोशन करना होगा. इस मौके पर चंदन धीवर ,हिमाद्रि चक्रवर्ती, सुशील दे ,महेश शेखर, मुकेश कुमार सिन्हा, रामसाही साहु, आलमगीर मियां, मौहम्मद सिराज, सैयद इलियास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ