रानीगंज-विश्व हिंदू परिषद रानीगंज शाखा की ओर से रानीगंज के कुमार बाजार स्तिथ शिवाजी संघ द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी का शुभारम्भ सोमवार की रात में पूजा अर्चना से हुआ. इसमें कुल्टी विधानसभा के विधायक डॉ. अजय पोद्दार और विश्व हिंदू परिषद के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष मनोज सर्राफ ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में उन्होंने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.इस दिन के आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सराफ ने कहा कि यह पूजा पिछले 11 वर्षों से होती आ रही है, अब इस बार धूमधाम से किया गया है और इस पूजा को और भी सुंदर और भव्य तरीके से मनाने की योजना है . इसके अलावा उन्होंने कहा कि इलाके के गरीब परिवारों के बच्चों को पाठ्य सामग्री सौंपी जाएगी. साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव के बीजेपी विधायक डॉ. अजय पोद्दार को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में कुलटी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार आये हुए सभी लोगो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि भारत हिंदू लोगों की भूमि है जो हिंदू धर्म को छोटा करना या नष्ट करना चाहते हैं, सिद्धिदाता गणेश उन्हें सद्बुद्धि दें. इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद रानीगंज शाखा सचिव सुभम राउत, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष मोनिर शर्मा, तेज प्रताप सिंह, लालू शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ