दुआरे सरकार के पांच शिविर लगाए गये



रानीगंज-पश्चिम बंगाल सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना दुआरे सरकार के तहत शुक्रवार को रानीगंज में पांच शिविर लगाए गए . रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में लगाए गए शिविर में विशेष रूप से उपस्थित बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि पूरे रानीगंज में यह प्रकल्प काफी सफलतापूर्वक चल रहा है . उन्होंने कहा उनका प्रयास है कि इस योजना का लाभ सभी को मिले . इस मौके पर उपस्थित पार्षद ज्योति सिंह ने कहा कि इस शिविर में कन्याश्री, रूपश्री, लक्ष्मी भंडार, युवा श्री, शिक्षा श्री, जय बांग्ला, लोक प्रसार, निजो गृह निजो भूमि, स्वास्थ्य साथी, गतिधारा, गीतांजलि, खाद्य साथी, सबूज साथी, सबुज श्री, सुफल बांग्ला, शिशु साथी, सबला आदि परियोजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है.उनके साथ महिला नेत्री इंद्राणी रॉय बनर्जी भी उपस्थित थी. वहीं छात्र नेत्री झीलीक चटर्जी ने कहा की इस बार के शिविर में 700 से अधिक फार्म जमा हुए हैं .कॉलेज की छात्राओं ने भी इस शिविर में काफी सहयोग भी किया है। दूसरी ओर यहां के शिविर में सबसे अधिक स्वास्थ्य साथी एवं लक्ष्मी भंडार के फॉर्म जमा किए गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर