रानीगंज- भारतीय सेना में स्थान पाने वाले 9 युवक-युवतियों को गुरुवार को रॉबिन सेन स्टेडियम में मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया .यह सम्मान समारोह चैंपियन सिक्योरिटी के निर्देशक कौशल सिंह के सहयोगिता से की गई. ज्ञात हो की इस रॉबिन सेन स्टेडियम में रानीगंज एथलेटिक क्लब के कोच रवि सिंह द्वारा इन छात्रों को सेना में भर्ती होने के लिए रोजाना कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है एवं अब तक उनके द्वारा लगभग 100 लड़के लड़कियां भारतीय सेवा में योगदान दे चुके है. इसी क्रम में बीते दिन रानीगंज के दो लड़कियां एवं सात लड़के ने रवि सिंह के संरक्षण में तैयारी कर अपना स्थान बनाया. इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो के अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा,मो0 आफताब, मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सलाहकार एवं रानीगंज के समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान ,मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के के पी सिंह,ओम भुवालका, अशोक अरोड़ा ,मनोज केसरी, प्रदीप सिंह, विमल देव गुप्ता, विजय छावछरीया, ललित झुनझुनवाला, डॉ मनोज ,पुरुषोत्तम गुप्ता, महेंद्र साव, गुड्डू कुमार, पप्पू गढ़वाला ,रवी केशरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे . मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप ने चयनित हुए इन युवक युवतियों को उत्तरीय पहना कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया . इस अवसर पर रानीगंज बोरो चैयरमैन मुजम्मिल शहजाद ने कहा कि रानीगंज के इस स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले युवाओं को भारतीय सेना में नियुक्ति का अवसर मिलता है, बेहद खुशी है कि इन नौजवानो का देश के प्रति त्याग और बलिदानी का भावना है.इसके लिए जब कभी भी हम लोगों की जरूरत पड़े मुझसे अवश्य संपर्क करें. राजेंद्र प्रसाद खैतान ने कहा कि रॉबिन सेन स्टेडियम में खेल कूद के साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए नियमित यहां लोग आते हैं . आज इन जवानों को सम्मानित कर हम लोग स्वंय को गोरवानवित महसूस कर रहे हैं. इन पर आज देश का सुरक्षा निर्भर है. कार्यक्रम के संयोजक कौशल कुमार सिंह ने कहा कि मैं भी एक निजी सुरक्षा संस्था से जुड़ा हुआ हूं, जिन्हे काम का अवसर नहीं मिलता हो, वह हमसे संपर्क कर सकते है,उन्हें कार्य प्रदान करने का चेस्टा करता हूँ. रानीगंज एथलेटिक्स क्लब के प्रमुख रवि सिंह ने कहा कि लगभग 100 युवक-युवतियां हमारे इस संस्था से देश के सेना में अवसर प्राप्त हुआ है, इस बार भी बी एस एफ,सीआरपीएफ, तिब्बत फ़ोर्स में इन्हें स्थान मिला है. मुझे बेहद खुशी है कि देश के प्रत्येक क्षेत्र में रानीगंज के युवक सेवा कर रहे हैं. इस दौरान बोरो चैयरमेन मुज्जमिल शाहजादा को रोबिन सेन स्टेडियम के बदहाल स्तिथि से अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान करने का आवेदन किया गया.


0 टिप्पणियाँ