9 वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, ऑरेंज कलर की पहली ट्रेन भी हुई लॉन्च



आसनसोल-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 24 सितंबर को एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई. इन 9 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात के साथ ही देश के 11 राज्यों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी. इन सभी ट्रेनों को अलग-अलग रूट्स पर चलाया जाएगा. नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को कनेक्टिविटी मिलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जो राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात से होकर गुजरेंगी. 



इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन जल्द ही देश के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी. वंदे भारत ट्रेन का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन से लोगों का कीमती समय बचाने की कोशिश की जा रही है. देश में आज आत्मविश्वास का माहौल है.


पटना से हावड़ा (Patna to Howrah) के बीच जामताड़ा (Jamtara) के रास्ते चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस Vande यात्रियों के लिए यह ट्रेन 26 सितंबर से शुरू हो गई और इस ट्रेन के लिए सीटों की बुकिंग शनिवार से शुरू कर दी गई.


इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन पटना जंक्शन (Patna Junction) से सुबह 8 बजे चलेगी और 8:14 बजे पटना साहिब पहुंचेगी। नौ बजे मोकामा जंक्शन (Mokama Junction), 9:22 बजे लक्खीसराय (Lakhisarai), 10:55 जसीडीह, 11:46 जामताड़ा (Jamtara), 12:18 आसनसोल (Asansol), 12:41 दुर्गापुर (Durgapur) और 14:35 बजे हावड़ा (Howrah) पहुंचेगी। जगह-जगह इसका स्वागत में रेल विभाग के अधिकारी जुटे हुए है,वहीं नागरिकों को भी बेसब्री से इसका इंतजार है. 


वहीं वापसी के दौरान 15:50 पर हावड़ा (Howrah) से खुलेगी और 17:30 बजे दुर्गापुर (Durgapur), 17:56 बजे आसनसोल(Asansol), 18:29 बजे जामताड़ा, 19:13 बजे जसीडीह, 20:42 बजे लक्खीसराय लक्खीसराय (Lakhisarai), 21:07 बजे मोकामा , 21:57 बजे पटना (Patna Junction) साहिब और 22:40 बजे पटना पहुंचेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात