नबी दिवस की सन्ध्या पर 6 नम्बर मुस्लिम मुहल्ला में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित की गयी





जामुड़िया : नबी दिवस के मौके पर जामुड़िया के छह नंबर मुस्लिम मोहल्ला इलाके में बीते रात एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया .यहां पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखे गए, जिन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इनमें उर्दू में तकरीर अंग्रेजी बोलचाल तथा साधारण ज्ञान के प्रश्न उत्तर थे. इन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में महजबीन को पहले स्थान फरहत अफजा को दूसरा तथा जोली का तीसरा स्थान मिला. कीरात में सिद्रा परवीन प्रथम, काशिफा खातून द्वितीय, अफसरा खातून तीसरे नंबर पर रहे .वहीं साधारण ज्ञान की प्रतियोगिता में दिलशाद और मोहम्मद आतिफ की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया ,दूसरे स्थान पर तैमन तथा राज मीर हसन की टीम रही और तीसरे स्थान पर फरहत अफजा और फरिया तबस्सुम की टीम रही. वही इंग्लिश बोलचाल की प्रतियोगिता में तमन जुबेर खान पहले मोहम्मद मोहसिन एमडी जस्मीन अहमद रजवी, मौलाना जमीरुद्दीन साहेब, हाफिज तौकीर, हाफिज सानूवार, मास्टर नसीम साहेब, एमडी साबिर, मोएज्जिन साहेब,दूसरे और अप्सरा परवीन तीसरे नंबर पर रहे .उर्दू तकरीर की प्रतियोगिता में असद राजा पहले आतिफ अंसारी दूसरे और आलिया खातून तीसरे नंबर पर रहे .कुल 50 बच्चों ने इन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 15 बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिए गए. इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी इमाम को सम्मानित भी किया गया. 

इस मौके पर जामुड़िया के मदीना मज्जिद के इमाम हबीबुल्ला मिस्बाही ने कहा कि आज नबी दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ,जिसमें यहां के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. जिन प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाते हुए कार्यक्रम को सफल किया. उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय निवासियों की मदद से कार्यक्रम सफल हुआ, और विभिन्न विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित भी किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात