जामुड़िया - बोरिंगडागा हाई स्कूल में 5 दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया. इस मेला का उद्घाटन बुधवार को स्कूल परिसर में किया गया. पुस्तक मेले का आयोजन वुड पैकर पब्लिशिंग हाउस के सहयोग से और बोरिंगडागा हाई स्कूल कन्याश्री क्लब के प्रबंधन के तहत किया जा रहा है .
ज्ञात हो कि पुस्तक मेला सन् 1987 में जामुड़िया क्षेत्र के बोरिंग डांगा हाई स्कूल में आयोजित किया गया था, वह मेला लगातार तीन वर्षों तक चलता रहा, लेकिन बाद में किसी कारण वश बंद हो गया ,अब एक बार फिर से यह मेला आरम्भ की गई है.इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मिठू घोष ने कहा कि इस पुस्तक मेले का आनंद स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोग भी उठा सकेंगे .साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकार की किताबें हैं, जो स्कूली छात्र या स्थानीय लोगों की पसंद है .विद्यालय के प्रबंधकीय समिति के सदस्य मानस मुखर्जी ने कहा कि लंबे समय के बाद जामुड़िया क्षेत्र में इस विद्यालय में यह पुस्तक मेला देखकर उन्हें काफी खुशी हो रहा है जहां इस मेले में कई तरह की अलग-अलग किताबें देखने को मिल रही हैं. आज सोशल मीडिया का जमाना है ,आजकल मोबाइल से लेकर व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं ऐसे में यह पुस्तक मेला पूरी तरफ से देखा जा रहा है. इस मौके पर स्कूल कमेटी के सदस्य सोमरंजन मुखर्जी, पार्थ प्रतिम रॉय चंद्रनाथ मुखर्जी के साथ स्कूल के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ