विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकलने वाली शौर्य जागरण यात्रा 3 अक्टूबर को पहुँचेगी रानीगंज



रानीगंज-विश्व हिंदू परिषद की और से गुरुवार को रानीगंज के मारवाड़ी पट्टी इलाके स्थित रानीगंज ब्लॉक विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया. इस मौके पर आसनसोल जिला विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनोज सराफ, विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल जिला संगठन के असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी तेज प्रताप सिंह, विश्व हिंदू परिषद के रानीगंज प्रखंड के सचिव शुभम रावत, आसनसोल जिला बजरंग दल के सह प्रभारी लालु शर्मा उपस्थित थे.

 इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान मनोज सराफ ने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की खुशी में 15 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक पूरे देश में भव्य शौर्य जागरण रथ यात्राएं निकली है.

 एक अक्टूबर से शौर्य जागरण यात्रा के हिस्से के रूप में 6 रथ यात्राएं बंगाल में निकलेगी. 3 अक्टूबर को पुरुलिया से डिशरगढ़ ,नियामतपुर,आसनसोल, निघा,चांदा होते हुए रानीगंज पहुंचेगी,जो रानीगंज के राजबाड़ी, नेताजी मोड़ होते हुए पूरे रानीगंज की परिक्रमा कर श्री सीताराम जी भवन में भजन कीर्तन कर अंडाल दुर्गापुर,कांकशा होते हुए रथ यात्रा कोलकाता के लिए रवाना होगी.

इसके बाद में कोलकाता में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी.इन यात्राओं का मकसद हिंदू समुदाय को एकजुट करना एवं राष्ट्र भक्ति का भाव जागना है.साथ ही साथ राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता