24 सितंबर को रानीगंज में नव निर्मित पार्किंग स्थल का उद्घाटन होगी-संसद शत्रुघ्न सिन्हा



 रानीगंज -24 सितंबर को रानीगंज में नव निर्मित पार्किंग स्थल का वर्चुअल उद्घाटन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी,जबकि आसनसोल के संसद शत्रुघ्न सिन्हा इस पार्किंग स्थल का फीता काट कर उद्घाटन करेंगे.यह जानकारी संसद के पर्सनल सचिव ने शत्रुघ्न सिन्हा के हवाले से प्रभात खबर को दिया.उन्होंने बताया कि वर्षो से 

रानीगंज वासी रानीगंज शहर में एक पार्किंग की जगह की मांग कर रहे थे.इसके लिए रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री से बीते 29 जून' 2022 को दुर्गापुर स्तिथ एक कार्यक्रम में पार्किंग स्थल के रूप में एनएसबी रोड स्तिथ पीडब्लूडी के 6 बीघा जमीन पर पार्किंग निर्माण कराने का अनुरोध किया था,जिसे ममता बनर्जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए इसे अमली जामा पहनाने का निर्देश तत्कालीन पी डब्लू डी के मंत्री मलय घटक का दिया था,तब से यहां के संसद लगातार इस दिशा में जूट गये थे,और अंततः रानीगंज के नेताजी सुभाष रोड के नेताजी सुभाष स्टैचू के समीप पी डब्ल्यू डी की लगभग 6 बीघा जमीन पर विभाग द्वारा पार्किंग स्थल की साफ-सफाई का कार्य सोमवार से आरंभ हो गई है.अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पार्किंग स्थल से रानीगंज में जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिलने की आशा है . सनद रहे की रानीगंज रानीगंज शहर एक व्यावसायिक स्थल है और यहां पर बड़े पैमाने पर गल्ले ,कपड़ा,सोने के आभूषण इत्यादि का व्यापार किया जाता है, परंतु रानीगंज में पार्किंग की भारी समस्या के कारण बाहर के व्यापारी एवं ग्राहक इस शहर में व्यापार करने के लिए आने से कतराने लगे हैं, विशेष कर चार पहिया वाहन का पार्किंग करना यहां विकराल समस्या है. उम्मीद जताई जा रही है भले ही फिलहाल छोटे रूप से लेकिन इस शहर का एक बार व्यापार भी बढ़ने की संभावना इस पार्किंग स्थल के निर्माण होने से है. फिलहाल इस पार्किंग स्थल पर 70 से 80 बाइक एवं 10 से 15 चार पहिया पार्किंग की व्यवस्था रहेगी,जो आगे चल कर और विस्तार होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात