24 घंटे के भीतर हुए चार सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत ,तीन घायल



 जामुड़िया - राष्ट्रीय राजमार्ग 19 बेनाली मोड़ पर 24 घंटे के भीतर लगातार चार सड़क दुर्घटना हुई इस हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. लगातार हो रहे हादसों से पूरा बेनाली गांव गुस्से मे उबल पड़ा. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि यहां ट्रैफिक पुलिस नहीं है, ग्रामीणों ने बताया''कल रात जामुड़िया के बेनाली कोलियरी निवासी एक व्यक्ति की सड़क पार करने के दौरान चार चक्का वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी ततपश्चात साइकिल सवार दो युवक बेनाली चौराहा जाने के दौरान वाहन की चपेट में आने से घायल हो गये . बेनाली मोड़ पर सोमवार सुबह एक फैक्ट्री के मैनेजर का कार अचानक नियंत्रण खो बैठे, उनका गाड़ी पलट गया. हादसे में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर वाहन को अपने साथ ले गया. स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि बेनाली चौराहे पर यातायात पुलिस की कमी के कारण लगभग हर दिन दुर्घटना हो रही है. इस चौराहे पर लगातार ट्रैफिक पुलिस की मांग कर रहे है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन