14 सूत्री मांगों को लेकर सीटू ने विरोध प्रदर्शन किया



 जामुड़िया- वामपंथी श्रमिक संगठन सीटू से सम्बद्ध ने 14 सूत्री मांगों को लेकर जामुड़िया स्थित ईसीएल के सातग्राम एरिया कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया. वामपंथी के श्रमिक संगठन का विरोध सुबह से ही जारी था. ततपश्चात सातग्राम एरिया कार्यालय के महाप्रबंधक को यूनियन की ओर से एक ज्ञापन दिया गया. वामपंथी श्रमिक संगठन सीएमसी सीटू के उपाध्यक्ष देवदास बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से कोयला उद्योग को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है ,उसका वामपंथी श्रमिक संगठन के विरोध करता है .उन्होंने कहा कि श्रीपुर और सातग्राम एरिया को विलय कर दिया गया है ,जबकि श्रीपुर में काफी अच्छा उत्पादन हो रहा था. उन्होंने साफ कहा कि वामपंथी श्रमिक संगठन कभी भी कोयला उद्योग को निजी हाथों में सौंपने नहीं देंगे .इसके साथ ही उन्होंने पदोन्नति को लेकर भी अपने नाराजगी जताई. उनका कहना था कि पदोन्नति को लेकर प्रबंधन द्वारा सही फैसला नहीं लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो कर्मठ लोग हैं उनको खदान के अंदर नहीं भेजा जा रहा है, जबकि जो जानकार और कर्मठ को ही खदान के अंदर भेजना चाहिए, लेकिन खदान के अंदर जो शारीरिक रूप से उतने बलवान नहीं है ऐसे लोगों को भेजा जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि प्रबंधन द्वारा इस तरह से फैसले लिए जा रहे हैं ,जिससे श्रमिक हितों के साथ खिलवाड़ हो रहा है और वामपंथी श्रमिक संगठन ऐसा हरगिज नहीं होने देगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात