जामुड़िया - जामुड़िया थाना अंतर्गत हिजलगोडा ग्राम के रहने वाले पूर्व ईसीएल कर्मी नीलकमल भट्टाचार्य के घर बीते चार माह पूर्व गहने तथा नगद सहित 15 लाख रुपयों की चोरी में से साढ़े 10 भरी सोना बरामद कर इस घटनाक्रम में लिप्त दो चोरों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है. इन अपराधियों को लेकर बुधवार को जामुड़िया पुलिस ने चोरी की घटना का रीकंस्ट्रक्शन कर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त डॉ. एसएस कुलदीप सुरेश ,एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी, जामुड़िया थाना के प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, केंदा पुलिस फाड़ी के प्रभारी सुकांत दास, चुरुलिया फाड़ी के प्रभारी शीतल नाग के साथ अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
पुलिस ने बताया कि चोरी करने वाले लोग उसी ग्राम के रहने वाले युवक 28 वर्षीय शेख सईम और 45 वर्षीय शेख बबलू हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार माह दस दिन पूर्व 6 मई 2023 को नीलकमल भटाचार्य के घर के सभी सदस्य जब घर के पास स्थित धर्मराज मंदिर में यात्रा देखने गये थे ,उस दौरान चोरों का गिरोह उस अवसर का लाभ उठाकर सुनियोजित दुस्साहसिक चोरी की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि पूर्व इसीएल कर्मी नीलकमल भट्टाचार्य के परिवार का कहना था की घर के सदस्य अपने घर के दरवाज़े और खिड़कियों को अच्छी तरह से बन्द कर बंगला यात्रा देखने गये थे, करीब ग्यारह बजे के आसपास नीलकमल भट्टाचार्य के पुत्र मृणाल भट्टाचार्य जब घर आये तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है, घर में किसी तरह घुसकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था, चोरों ने घर के अंदर दो लोहे की अलमारियों को तोड़ कर घर के अंदर सोने ,चांदी के गहने और नगद 15 हजार सहित लगभग 15 लाख रुपयों के समान चोरी कर लिए थे. स्थानीय नागरिकों ने इसकी खबर केंदा फांडी पुलिस को सूचना दी ,तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी.जहां पुलिस को उसी ग्राम के रहने वाले शेख सईम और शेख बब्लू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उन लोगों के पास से चोरी किए गए लगभग 105 ग्राम सोने के गहने बरामद किए. पुलिस ने इन दोनों चोरों को लेकर बुधवार को घटना का पुनर्निर्माण कराया,की किस प्रकार चोरी को अंजाम दिया था,पुलिस इन दोनों से चोरी गये अन्य सामान बरामद करने के प्रयास में जुटी है.


0 टिप्पणियाँ