100 दिन का कार्य का बकाया राशि प्रदान करने सहित 6 सूत्री मांगों को लेकर सीपीएम ने दिया बल्लभपुर पंचायत प्रधान को ज्ञापन






रानीगंज - 100 दिन के कार्य के बकाया राशि प्रदान करने सहित 6 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को सीपीआईएम रानीगंज एरिया कमेटी ने रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बल्लभपुर पुर ग्राम पंचायत के प्रधान के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन क पंचायत प्रधान मीना धीवर को ज्ञापन सौंपा .उन्होंने एक सौ दिनों का काम तुरंत शुरू करने की मांग भी उठाई . बल्लभपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में माकपा पंचायत सदस्य सोनाई खान के नेतृत्व में पंचायत प्रधान को यह ज्ञापन दिया गया. इस अवसर पर हेमंत प्रभाकर, गणेश बाउरी, मलयकांति मंडल, गुरुपद बाउरी आदि ने संबोधित किया. सीपीआई (एम) नेताओं ने आरोप लगाया कि लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी पंचायत ने नरेगा परियोजना को पूरा करने के लिए मजदूरी का भुगतान नहीं किया है. लोगों के पास कोई काम नहीं है. वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं. लोग कैसे गुजारा कैसे करेंगे? मांग है सौ दिन के प्रोजेक्ट का काम शुरू करें.पंचायत चुनाव को तमाशा बनाकर तृणमूल पंचायतों पर कब्जा कर दादागिरी कर रही है. क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है.सड़कों के किनारे मौजूद कूड़ा कचरा, नालियां साफ नहीं हो रही हैं. पंचायतें उदासीन बनी हुई हैं. वृद्धावस्था भत्ता, विधवा भत्ता समेत अन्य सामाजिक योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को नियमित रूप से नहीं मिल रहा है. आवास योजना को सूचीबद्ध करने में टालमटोल कर रहा है. इस नेताओं ने चेतावनी दी कि पंचायत का संचालन जनता के हित में किया जाये,अन्यथा उनके द्वारा बड़े पैमाने पर आंदोलन की जाएगी.

वह दूसरी और ज्ञापन की प्रति स्वीकार करते हुए पंचायत प्रधान मीणा धीवर ने कहा कि उन्हें पंचायत प्रधान का पदभार ग्रहण करे हुए मात्र दो माह हुए हैं, उनके पास जिन-जिन समस्याएं आ रही है उन समस्याओं को समाधान के लिए रानीगंज के बीडियो के पास सूची भेज दी जा रही है ,वहीं उन्होंने बताया कि पूजा के पूर्व 6 अक्टूबर से इलाके की साफ सफाई का कार्य आरंभ कर दी जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता