अंजुमन इमदाद ए वहमी द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्यक्रम की गयी



 रानीगज- लोगो में शिक्षा को लेकर जागरूकता एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया . यह कार्यक्रम अंजुमन इमदाद ए वहिमी एवं कारवां ए अदब के तरफ से की गई. इस मौके पर डॉ रेयाज अहमद, साबरा हीना खातून, नदीम सबानी, वकार अहमद ,हाजी अनवर ,मास्टर कलीमुला और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. इस मौके पर बच्चों को शिक्षा की अहमियत के बारे में सिखाया गया और उनको बताया गया की शिक्षा हमारे भविष्य को संवारने के लिए कितनी जरूरी है .कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत और नाथ खानी के साथ हुई. इस बारे में डॉक्टर साबरा खातुन हीना ने कहा कि आज यह कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम रखा गया है .अंजुमन इमदाद ए वहमी तथा कारवां अदब नामक दो संस्थाओं की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसका मकसद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के पास करने वाले विद्यार्थियों को आगे वह क्या पढ़ सकते हैं या किस पेशे में जा सकते हैं .इसके बारे में उनको मार्गदर्शन देना है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस समय यह समझ में नहीं आता कि वह आगे किस चीज की पढ़ाई करें . इस कार्यक्रम के जरिए उनको इस दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है, वहीं रियाज अहमद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बहुत जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी को उनके आने वाले भविष्य में वह क्या करना चाहते हैं. इसके चुनाव में सहायता मिले. उन्होंने इसके लिए दोनों संगठनों को धन्यवाद दिया. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं में नशे की लत के बढ़ने पर भी चिंता जताई और कहा कि इसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है. वहीं आर्थिक अभाव के कारण जो बच्चे पढ़ाई लिखाई जारी नहीं रख पाते उनके बारे में भी उन्होंने ध्यान देने पर जोर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता