रानीगंज - शनिवार को रानीगंज बोरो दो कार्यालय में रानीगंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 2023-25 के 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, रानीगंज के विधायक तथा ए डी डी ए के चेयरमैन तापस बनर्जी रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे. यहां पर रानीगंज ग्रामीण और शहर अंचल के स्पोर्ट्स कमेटी का गठन किया गया. इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए तापस बनर्जी ने कहा कि काफी दिनों से स्पोर्ट्स एसोसिएशन की कमेटी गठित नहीं हुई थी, लोगों ने उनसे कई बार इसके गठन के लिए कहा था. आज आखिरकार इसका गठन किया गया .नई कमेटी में मेयर विधान उपाध्याय को चीफ पैटर्न, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी एमएमआईसी दिव्येंदु भगत को पैटर्न, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी को मुख्य सलाहकार रानीगंज के बीडीओ तथा रानीगंज थाना के आईसी को सलाहकार बनाया गया है. रानीगंज बोरो चैयरमेन तथा रानीगंज पंचायत समिति के सभापति को अध्यक्ष , उपाध्यक्ष विश्वनाथ बनर्जी, सागर मुखर्जी महासचिव स्वप्न आचार्य बनाये गए. इनके अलावा भी और भी गणमान्य लोगों को इस कमेटी में स्थान दिया गया है .इस बारे में एमएलए तापस बनर्जी ने कहा कि इस कमेटी में जिन को स्थान दिया गया है उनका एकमात्र परिचय यह है कि वह मैदान से जुड़े हुए लोग हैं ,उनका राजनीतिक परिचय नहीं देखा गया है. वह किस पार्टी से संबंधित हैं यह यहां पर गौण है. यह देखा गया है कि वह मैदान से जुड़ा हुआ है या नहीं और उन्हें इस कमेटी में रखने से इस अंचल में खेलों का विकास होगा या नहीं वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज इस कमेटी का गठन हुआ .इस कमेटी का पहला और प्राथमिक काम होगा रानीगंज में खेलों के मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जाए.रोबिन सेन स्टेडियम का रखरखाव किया जाए,स्टेडियम में पानी जो जमा होता है उसे रोका जाए. स्टेडियम को खेलने लायक बनाया जाए और ऐसी सुविधाएं मुहैया कराई जाए. जिससे कि यहां पर खिलाड़ियों को और दर्शकों को आसानी हो. वहाँ पर रखे पुराने साईकल एवं पुराने वाहन को भी एक माह के भीतर हटाए जाने का कार्य किया जाएगा.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल में पोलो मैदान में जिस तरह से लगातार खेलकूद से जुड़े गतिविधियां होती रहती है यहां भी वह कोशिश की जा रही है और इस नई कमेटी का यही कार्य होगा ,ताकि यहां पर खेलों का विकास हो.

0 टिप्पणियाँ