रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट,रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा रक्तदान शिविर





 रानीगंज-रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन, रोटरी क्लब आफ रानीगंज तथा रोटरी क्लब आफ रानीगंज की महिला शाखा इनर व्हील क्लब आफ रानीगंज की तरफ से संयुक्त रूप से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रानीगंज के रोटरी क्लब के सभागार में आयोजित इस रक्तदान शिविर में आयोजकों द्वारा 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था .आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से आये तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा रक्त संग्रह किया गया .इस मौके पर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन की तरफ से संगठन के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, सचिव पंकज सोमानी ,सलाहकार महेश मोदी,सलिल सिन्हा,स्वप्न कर तथा तारकेश्वर कर उपस्थित थे. वहीं इनर व्हील की तरफ से क्लब की अध्यक्ष ज्योति साव सचिव जया संथोलिया तथा संगठन की सभी सदस्याएं उपस्थित थे. रोटरी क्लब आफ रानीगंज की तरफ से अध्यक्ष महेश बाजोरिया, महेश मोदी, अलंकार साव तथा वर्तमान अध्यक्ष स्मिथ झुनझुनवाला, पुरुषोत्तम सर्राफ सहित संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे. इस बारे में रोटरी क्लब आफ रानीगंज के मनीष सर्राफ ने कहा कि आज का यह रक्तदान शिविर किरण वर्मा नामक उस व्यक्ति को समर्पित है जो पैदल विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किरण वर्मा ने हाल ही में एक रिकॉर्ड बनाया है उन्होंने पैदल यात्रा करते हुए एक दिन में तीन देशों का सफर किया है, उनके इस जज्बे को सलाम करते हुए आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता