रानीगंज ट्रैफिक गार्ड ,रानीगंज फाउंडेशन एवं रानीगंज आर ग्रुप द्वारा सेफ ड्राइव सेव लाइफ लेकर निकाली गयी रैली



 रानीगंज-रानीगंज ट्रैफिक गार्ड की ओर से मंगलवार को रानीगंज के रोबिन सेन स्टेडियम से सेफ ड्राइव सेव ड्राइव लेकर एक रैली निकाली गई.

रानीगंज के सामाजिक संस्था रानीगंज फाउंडेशन और रानीगंज आर ग्रुप के साथ यह रैली निकाली गई. रैली में सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तख्ती हाथ में लेकर रैली में नजर आए.





इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिशनेरट के ट्रैफिक एसीपी प्रदीप मंडल , रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दासगुप्ता, ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोश मंडल,पंजाबी मोड़ के आई सी मानव घोष, बल्लभपुर फांडी के आई सी शीलादित्य बनर्जी और संस्था के सदस्य सहित रानीगंज के काफी नागरिक गन उपस्थित थे.

रैली के तहत लोगों को ट्राफिक के नियमों को पालन करने के लिए कहा गया, लोगों को ट्रैफिक नियमो के प्रति सचेतन रहने के लिए कहा गया.यहां पर अपनी बात रखते हुए रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल ने कहा कि अगर सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं को एकदम शुन्य पर लाया जा सकता है .उन्होंने सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके हो सके तो एकदम शून्य पर लाया जा सके. उन्होंने इसके लिए सभी से सहयोग करने को कहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता