बस्ती उन्नयन समिति ने दिया विद्युत विभाग के इंजीनियर को ज्ञापन दिया



जामुड़िया - गुरुवार को जामुड़िया नंदी रोड स्थित इलेक्ट्रीक सप्लाई ऑफिस में पश्चिम बंगाल बस्ती उन्नयन समिति के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन जामुड़िया इलेक्ट्रिक सप्लाई के अभियंता को दिया गया. इन मांगों में बिजली का बिल प्रति महीना के हिसाब से यहां के जनता से लेना होगा,एक साथ तीन महीनों का बिजली बिल लेना नहीं चलेगा ,प्रति महीना दो सौ युनिट बिजली फ्री देना होगा. जामुड़िया अंचल में कुछ बंद पड़े कोलियरी की बस्तियां हैं जैसे कि परिहार ग्राम श्रीपुर बाबला डांगा, जोबा ग्राम तथा बोगड़ा ग्राम की बस्तियों में विधुत का कनेक्शन जल्द से जल्द देना होगा. अगर हमारी इन मांगों को पुर्ण नहीं किया तो आने वाले समय में हमलोग बेहद बड़े आंदोलन पर जायेंगे. इस दौरान पश्चिम बंगाल बस्ती उन्नयन समिति बर्धमान जिला कमिटी के सचिव संजय प्रमाणिक ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में विधुत का दर भारत के सभी राज्यों से ज्यादा है. पश्चिम बंगाल के विधुत विभाग में अनेकों पोस्ट खाली है,इन खाली पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति करना होगा. इस मौके पर सुजीत दत्ता,भरत पासवान, मुन्ना अहीर, संदीप मुखर्जी, शंकर रवानी सुबोध बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता