शिवडांगा एस एस आई कोलियरी को चालू करने की मांग को लेकर जैक द्वारा प्रदर्शन की गयी



जामुड़िया - ईसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया अंतर्गत शिव डांगा एएसआई कोलियरी वर्षों से बंद पड़ा हुआ. उसे फिर से चालू करने की मांग श्रमिको एवं श्रमिक संग़ठन (जैक) यूनियन की तरफ से लगातार आंदोलन किया जा रहा है .यह आंदोलन रूकने का नाम नहीं ले रहा है, ओर यहां के मैनेजमेंट किसी ना किसी कारण को दिखा कर इसे सम्पूर्ण रूप से बंद करने का हर सम्भव प्रयास कर रही हैं .इसी क्रम में बुधवार की सुबह जैक की ओर से इस कोलियरी के भीतर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मैनेजमेंट का घेराव किया गया. इस मौके पर नारायण साव ने कहा कि यहां पर ओसीपी होने के बाद इस एरिया क्षेत्र को सातग्राम एरिया क्षेत्र में विलय कर दिया है ,तब से लगातार मैनेजमेंट इस कोलियरी को पुर्ण रूप से बंद करने में वह कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है .यहां पर अंडर ग्राउंड एलाउंस काट दिया गया है ,वह काटना नहीं चलेगा. सभी श्रमिको को यहां से हटाने का प्रयास मेनेजमेंट हर सम्भव कोशिश कर रहे है .यहां के सभी लोगों को जो सन्डे दिया जाता था , वह भी काटा जा रहा है .वह काटना नहीं चलेगा .इस कोलियरी के भीतर अभी भी बहुत सारे कोयला पड़ा हुआ है .अंडर ग्राउंड में कार्य करने वाले श्रमिको को बती भी उपलब्ध नहीं करावाया जा रहा है .वह भी बंद कर दिया गया ऐसा लगता है कि हमलोगो से मैनेजमेंट सौतेला व्यवहार कर रहे हैं ,लेकिन हमलोगो इनके मनसुबो को कभी भी किसी हालत में कामयाब होने नहीं देंगे .इसे लेकर यहां के सभी श्रमिकों ओर युनियन द्वारा इस कोलियरी को बचाने के लिए यह अंदोलन जारी रहेगा .वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए इस कोलियरी के मैनेजर एसएच वेले ने कहा कि आज सभी युनियन के लोगों ने कुछ मांगों को लेकर यहां पर आते थे, इनकी जो मांगे है .उसकी सुचना उच्च अधिकारी देकर दो दिनों की भीतर इस पर बात विमर्श किया जाएगा. इस मौके पर विरेन्द्र महतो, रामाधार हरिजन, रामकुमार नोनिया, सुभान मियां ,हरेराम सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता