ईसीएल में सर्वेयर पद पर चयन हेतु इच्छुक कर्मियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित



जामुड़िया- ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सहित पूरे कोल इंडिया लिमिटेड में सर्वे संवर्ग में कार्मिकों का अभाव देखा जा रहा है. ऐसे में ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुति स्वाईं के कुशल मार्गदर्शन में कंपनी मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से एक अभिनव पहल करते हुए अपने ही कर्मियों के बीच ऐसे योग्य व इच्छुक कर्मियों की तलाश करने का कार्य प्रगति पर है जो जनरल मजदूर अथवा ऐसे अन्य कामों में लगे हैं और जिन्हें यह बताया जा सके कि वे किस तरह खान सुरक्षा महानिदेशालय की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा 'सर्वेयर्स सर्टिफिकेट ऑफ़ कम्पीटेंसी' उत्तीर्ण कर खदानों में सर्वेयर के रूप में कार्य कर सकते हैं. इसी उद्देश्य को लेकर ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में एक विशिष्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित 

किया गया, जिसमें उक्त हेतु कंपनी के इच्छुक कर्मियों को उचित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक और प्रेरित भी किया गया. इस मौके पर ईसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन विकास) श्री एस. के. सिन्हा, विभागाध्यक्ष (सर्वे) श्री प्रभात कुमार सक्सेना व श्री अक्षय कुमार तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे. मुख्यालय से आगत सभी का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात