रानीगंज- रानीगंज के सियारसोल इलाके स्थित राजबाड़ी मैदान को लेकर विवाद पैदा हो गया है. हाल ही में सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया था ,उस संवाद दाता सम्मेलन में रानीगंज के उदय संघ नामक क्लब पर आरोप लगाया गया था ,कि वह लोग इस मैदान का चरित्र बदल रहे हैं, तथा जेसीबी के द्वारा मैदान की खुदाई कर रहे हैं, जबकि 16 अगस्त से 31 अगस्त तक वहां 45 वर्षों से चल रहे पी एन मालिया नाकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. इसके जवाब में मंगलवार सन्ध्या उदय संघ की तरफ से सचिव दीपक गोप के नेतृत्व में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया.यहां दीपक गोप ने कहा कि जिस मैदान के चरित्र बदलने की बात कही जा रही है, सबसे पहली बात वह मैदान सरकारी जमीन है, वह किसी एक व्यक्ति या परिवार के मालिकाना संपत्ति नहीं है. उन्होंने कुछ कागजात दिखाते हुए कहा कि 2010 तक भले ही यह किसी व्यक्ति या परिवार के कब्जे में रही हो लेकिन उसके बाद यह जमीन सरकारी जमीन हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन जब भी वहां पर किसी अन्य संस्था द्वारा किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था उनसे पैसे लेती थी. उन्होंने कहा कि उनके क्लब उदय संघ ने भी इस संस्था को 2010 से पहले अपने विभिन्न आयोजनों के लिए पैसे दिए हैं,2011 में जब उदय संघ द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था,उस वक्त कार्यक्रम की अनुमति के लिए 45 हजार रुपयों की मांग की गई थी,कार्यक्रम की सारी तैयारी के बावजूद कार्यक्रम रद्द कर देनी पड़ी. दीपक गोप ने कहा कि उनकी संस्था नियमित रूप से सामाजिक कार्य करती रही है. सन 2000 से यहां पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है .यह साल दुर्गा पूजा का 24 वां साल है .उन्होंने कहा कि उदय संघ की तरफ से सभी नियमों को मानकर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि इस मैदान पर उदय संघ की तरफ से कई बार फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा चुका है और इस साल भी 15 अगस्त के बाद यानी 16 तथा 17 अगस्त महिलाओं के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ,परन्तु उसी दिन उनलोगों ने भी फुटबॉल प्रतियोगिता का एलान कर दिया. दीपक गोप ने कहा की सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता भी 16 तारीख से शुरू होने वाली है इस बारे में उनके साथ बैठकर बातचीत भी की गई. उदय संघ की तरफ से उन से अनुरोध किया गया था कि उनका जो मैच 16 तारीख को होने वाला है वह या तो 1 दिन पहले कर ले या 17 तारीख के बाद से करें लेकिन वह लोग किसी बात को मानने के लिए राजी नहीं है .दीपक गोप का कहना है कि वह सितंबर में एक बड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें कोलकाता की नामी-गिरामी टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन अब लगता है कि वह भी आयोजन करना संभव नहीं होगा. उन्होंने बताया कि वह इन खेल प्रतियोगिताओं को बंद करने के लिए भले ही क्लब के सदस्य राजी भी हो जाये , लेकिन जिस तरह से दुर्गा पूजा को बंद करने की कोशिश की जा रही है वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.इस पूजा से लोगो की आस्था और।भावना जुड़ी हुई है. उन्होंने साफ कहा कि उदय संघ पर जो आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने उसे मैदान पर खुदाई की है जमीन का चरित्र बदलने की कोशिश की है वह बेबुनियाद है. सरकारी दस्तावेजों में वह जमीन अभी भी खेल का मैदान है और उन्होंने उसे जमीन के चरित्र के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है वह अभी भी मैदान है. दीपक गोप ने कहा कि यह मैदान उदय संघ के लिए बेहद पवित्र है वह इस मैदान को अपनी मां की तरह सम्मान करते हैं, जबकि सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के लिए यह मैदान व्यवसाय का एक जरिया है ,जब भी कोई संस्था यहां पर कोई अनुष्ठान या किसी कार्यक्रम का आयोजन करती है तो यह संस्था उनसे पैसे लेती है. उन्होंने कहा कि उदय संघ द्वारा इस मैदान के रखरखाव के लिए प्रयास किए जाते हैं ,अपनी जेब से पैसे खर्च कर उदय संघ के सदस्य मैदान का रखरखाव करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि यहां पर दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से होता है और दुर्गा पूजा के आयोजन से जो भी लाभ होता है उस पैसे को सामाजिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का कच्चा मकान था लेकिन उसके पास पक्का मकान बनाने के पैसे नहीं थे और सरकारी सहायता मिलने में भी देर होती इसलिए उदय संघ द्वारा उसका मकान बनाया जा रहा है. इस तरह के और भी कई सामाजिक कार्य उदय संघ की तरफ से किए जाते हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि सीआरसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन की मंशा उदय संघ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा को बंद करने की है .क्योंकि यह दुर्गा पूजा हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है .इस साल भी उनकी पूजा का थीम मानव सभ्यता का विकास है उन लोगों ने यही दर्शाने की कोशिश की है कि किस तरह से इंसान जंगलों से निकलकर आज एक सामाजिक प्राणी के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रहा है और एक दूसरे के दुख दर्द बांट रहा है लेकिन उनको इस काम को करने से रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि राजबाड़ी से जुड़े लोग इसके लिए जिम्मेदार नहीं है चाहे वह अनुराधा मालिया हो या विट्ठलनाथ मालिया उनके मन में उदय संघ के लिए कोई बुरी भावना नहीं है लेकिन कुछ लोग हैं जो उनको बरगला रहे हैं और उनके कहने पर विट्ठलनाथ मालिया द्वारा इस तरह का बयान दिया गया है जो अत्यंत दुर्भाग्य जनक है.इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वनाथ गोराई,कार्तिक गोप,पूजा कमिटी के सचिव शांतनु बनर्जी, मोहन गोप,बिशु कुमार,राजू गोराई,उत्तम गोप,सपन कुमार सहित क्लब के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ