सीएमओएआई के पूर्व महासचिव का सम्मान समारोह आयोजित



जामुड़िया - कोल माईन्स ऑफिसर्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया (सीएमओएआई) की ईसीएल शाखा के पूर्व महासचिव डॉ॰ प्रकाश रंजन का अभिनंदन समारोह ईसीएल के सतग्राम क्षेत्रीय अतिथि आवास में संपन्न हुआ. जिसमें (सीएमओएआई) की ईसीएल शाखा के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शाखा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे, साथ ही, सीएमओएआई की एपेक्स बॉडी के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे.ग़ौरतलब है कि डॉ॰ प्रकाश रंजन 2014 से 2023 तक सीएमओएआई की ईसीएल शाखा के महासचिव के पद पर रहे और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की वेतन वृद्धि, पीआरपी, पदोन्नति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को काफ़ी गंभीरता से विभिन्न फोरम पर उठाया और इस तरह संगठन को मजबूती दी.उल्लेखनीय है कि डॉ॰ रंजन जुलाई, 2023 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके सेवा से निवृत्त होने पर सीएमओएआई की ईसीएल शाखा की ओर से उन्हें विदाई देते हुए उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया.इस समारोह में अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, एस. के. चौधरी, विनय सहगल, अशोक कुमार आनंद, गौतम सेनगुप्ता, अजय राय, जे. पी. सिंह, आर. के. पी. सिंह, हरिशंकर सिंह, प्रसून स्मृति, प्रभाकर कुमार व धीरज ठाकुर विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे. सभी ने डॉ॰ रंजन के व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं, डॉ॰ रंजन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता