आसनसोल : आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र बराकर में पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौतान सांसद को अपने बीच पाकर बराकर इलाके के तृणमूल कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। सभी अपने सांसद को करीब से देखना चाहते थे और उनके साथ सेल्फी खिंचवाना चाहते थे। शत्रुघ्न सिन्हा भी खुद को अपने कार्यकर्ताओं के बीच पाकर काफी खुश हुए। यहां पर स्थानीय नेताओं के साथ उन्होंने संगठन को लेकर चर्चा की। वहीं अपने सांसद से मुलाकात ना कर पाने की वजह से टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी फूट पड़ा।

0 टिप्पणियाँ