बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर रास्ता अवरोध





 जामुड़िया - बदहाल सड़क को मरम्मत करने की मांग पर स्थानीय लोगों ने किया सड़क अवरोध. यह घटना जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या सात स्थित जामुड़िया से बहादुरपुर चाकदोला मोड़ होते हुए हरिपुर को जाने मुख्य सड़क दामोदरपुर मोड़ की सड़क बदहाल होने के कारण आये दिनों सड़क दुघर्टना बढ़ रही है. इस सड़क को मरम्मत करने की मांग को लेकर बोरो एक कार्यालय के समीप दामोदरपुर मोड़ के पास ग्राम के गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी दयामय साह ने बताया कि बदहाल सड़क होने के कारण आये दिनों इस रास्ते होकर गुजरने वाले लोग सड़क दुघर्टना के शिकार हो रहे है. शनिवार की संध्या एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार जब इस रास्ते पर से गुजर रहे थे ,बरसात होने के कारण सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे में पानी भर जाने के कारण उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आया ओर वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े. हालांकि मोटरसाइकिल कि गति धीमी होने के कारण उन्हें हल्की फुल्की चोटे आई. रविवार सुबह भी इसी मोड़ पर कारखाना का लोड वाहन आ रही थी, तभी इसी मोड़ पर रास्ता में गड्ढा होने के जैसे ही उस गड्ढे में उसका चक्का गया ,उसी समय उस वाहन का चक्का ब्लास्ट हो गया , इस दौरान एक टोटो चालक यात्री लेकर कारखाना की ओर जा रहा ,चक्का ब्लास्ट होने के कारण उस गड्डे से पत्थर छिटककर टोटो पर लगा,लेकिन टोटो चारों तरफ़ घेरा होने के कारण चालक ओर इस में सवार यात्री बाल बाल बच गए ,लेकिन इस रास्ते के सारे गंदे पानी टोटो में सवार यात्री ओर पास के एक घर में चला गया ,जिसके कारण आज भी एक बड़ी दुर्घटना होने से लोग बच गए. हमलोगो की यह मांगे हैं की ये सभी बदहाल रास्ते को जल्द से जल्द मरम्मत किया जाय, ओर यहां पर एक स्पीड ब्रेकर दिया जाय. मौके पर जामुड़िया थाना कि पुलिस ओर ट्रफिक प्रभारी पहुंच कर सड़क अवरोध कर रहे लोगों को समझा बुझाकर कर मामला शांत करवाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता