इंडस्ट्री ऑफ लीडर के रूप में बीएसटी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक राहुल अग्रवाल हुए कोलकाता में सम्मानित




रानीगंज-बीते सप्ताह कोलकाता के आईटीसी रॉयल बंगाल होटल से आयोजित इंडस्ट्री लीडर अवार्ड के पूर्वी जोन के पुरस्कार वितरण समारोह में बीएसटी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक राहुल अग्रवाल को बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बोमीन ईरानी के हाथों सम्मानित किया गया. आपको बता दें कि बीएसटी इंफ्राटेक लिमिटेड उच्च गुणवत्ता वाले लौह और स्टील की विशाल रेंज के सबसे बड़े निर्माता और आपूर्तिकर्ता में से एक है, उनके विशिष्ट उत्पादों में एमएसडब्ल्यू ईआरडब्ल्यू और जीआई पाइप, एमएस एचआर स्ट्रिप्स, मेटल बीम क्रैश बैरियर, एमएस वायर रॉड और एचबी वायर स्वैग्ड प्रकार के स्टील पोल, पावर ट्रांसमिशन , टावर रेलवे गैल्वनाइज्ड संरचनाएं और कैंटिलीवर ब्रैकेट, ट्यूब गाइड ,ट्यूब और टीएमटी बार्स शामिल हैं. कंपनी का नेतृत्व चेयरमैन गोपाल कुमार अग्रवाल और उनके बेटे तथा कंपनी के निदेशल राहुल अग्रवाल द्वारा किया जाता है . इसके साथ ही मानभुम इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और सत्यम आयरन एंड स्टील कंपनी प्राइवेट लिमिटेड भी 20 से अधिक वर्षों से काम कर रही हैं. मानभुम इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की भारी संरचना उत्पादन क्षमता 1लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष है, सत्यम स्टील एक पूरी तरह से एकीकृत संयंत्र है, जहां अब तक पिछले दो वित्तीय वर्षों में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और आगामी वित्तीय वर्षों 2023 24 और 2024 25 में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की योजना है. वर्तमान में बीएसटी इंफ्राटेक लिमिटेड के पास देश भर में 1000 से अधिक वितरक, डीलर और फैब्रिकेटर मौजूद हैं, वे भारत में सबसे प्रशंसित बुनियादी ढांचा कंपनियों के बीच अपनी जगह बनाने और गुणवत्ता के मामले में सबसे अच्छी कंपनी बनने के मिशन पर केंद्रित हैं . इस लक्ष्य की प्राप्ति में इस्पात क्षेत्र में विश्व स्तरीय उत्कृष्ट परिचालन सहयोगी होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात